मथुरा, जनवरी 24 -- बसंत पंचमी पर भगवान द्वारिकाधीश मंदिर में ठाकुरजी को गुलाल लगाकर होली की शुरुआत हो गई। भगवान द्वारिकाधीश मंदिर में भगवान को गुलाल लगाकर होली खेली गई। मंदिर के सेवायतों ने भक्तों पर ठाकुरजी का प्रसादी गुलाल डाला। मथुरा में पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के प्रमुख द्वारिकाधीश मंदिर में शुक्रवार को बसंत पंचमी उत्सव मनाया गया। यहां भगवान को पहले गुलाल लगाया और फिर प्रसादी अबीर गुलाल भक्तों पर डाला गया। बसंत पंचमी के साथ ही ब्रज में होली की शुरुआत हो गई। मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि शुक्रवार को मंदिर में प्रातः 10 बजे ठाकुर जी को अबीर गुलाल लगाया गया। इसी के साथ ही चालीस दिवसीय होली का शुभारंभ हो गया। उन्होंने कहा कि पुष्टिमार्ग संप्रदाय में होली का डाढा पूर्णिमा के दिन गढ़ेगा और पड़वा के दिन से ...