गाजीपुर, जनवरी 19 -- खानपुर। करमपुर गांव के मेघबरन सिंह स्टेडियम में बसंत पंचमी पर अखिल भारतीय स्तर की कुश्ती होगा। मेघबरन स्टेडियम के संचालक अनिकेत सिंह ने बताया कि बसंत पंचमी पर विराट दंगल का आयोजन किया जाएगा। आयोजित होने वाले प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्व. ठाकुर तेज बहादुर सिंह कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र के 12 गुणे 12 मीटर के लंबे चौड़े मिट्टी के अखाड़े पर पूर्वांचल के सभी जिलों के अलावा दिल्ली, पंजाब और हरियाणा महाराष्ट के नामी गिरामी पहलवान प्रतिभाग करेंगे। जिसे देखने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ेगी। इस मौके पर कोच अदालत यादव, सिकंदर सोनकर मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.