आगरा, जनवरी 23 -- बसंत पंचमी के पावन अवसर पर नगर निगम ने 'बसंत पंचमी के रंग, स्वच्छता के संग' अभियान का भव्य एवं प्रेरणादायी आयोजन करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने हरी झंडी दिखाकर नगर निगम परिसर से स्वच्छता झांकियों को रवाना किया। कायाकल्प अभियान के अंतर्गत निकाली गई स्वच्छता झांकियों में "कचरे से कंचन", पार्कों का सौंदर्यीकरण, "एक पेड़ मां के नाम", वेस्ट टू वंडर , कम्पोस्टिंग, अमृत पार्क जैसे विषयों को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया। झांकियों के माध्यम से आमजन को यह संदेश दिया गया कि अपशिष्ट को किस प्रकार उपयोगी संसाधन में बदला जा सकता है और स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाया जा सकता है। इस अभियान के अंतर्गत शहर के विभिन्न वार्डों में 2000 से अधिक विद्यार्थियों एवं युवाओं ने सहभागिता की। कार्य...