मुजफ्फर नगर, जनवरी 22 -- बसंत पंचमी का त्योहार आज मनाया जा रहा है और आसमान में रंग-बिरंगी पतंगों के लिए बाजार सजकर तैयार है। बाजारों में पतंग खरीदने के लिए लोग दुकानों पर अपनी पसंद की पतंग व मांझे खरीद रहे हैं। जहाँ एक ओर लोग वसंत के आगमन के उत्साह में डूबे हैं, वहीं दूसरी ओर 'चाइनीज मांझे' का खतरा एक बार फिर मासूम जिंदगियों और बेजुबान पक्षियों पर मंडराने लगा है। प्रशासन की सख्त पाबंदी के बावजूद, बाजार में कुछ मुनाफाखोर चोरी-छिपे सिंथेटिक और कांच चढ़े घातक मांझे बेच रहे हैं। जीवन की डोर तोड़ रहा है चाइनीज मांझा चाइनीज मांझा जिसे 'किलर मांझा' भी कहा जाता है, असल में प्लास्टिक और नायलॉन के मिश्रण से बना होता है। यह इतना मजबूत और धारदार होता है कि यह इंसानी त्वचा और गले को पल भर में रेत सकता है। हर साल बसंत के आसपास दोपहिया वाहन चालकों और परिं...