नई दिल्ली, जनवरी 16 -- Basant Panchami: हिंदू धर्म में बसंत पंचमी का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन देवी सरस्वती का प्राकट्य ब्रह्माजी के मुख से हुआ था। इसलिए यह दिन ज्ञान, विद्या, बुद्धि और विवेक का प्रतीक माना जाता है। बसंत पंचमी से मौसम में भी बदलाव आने लगता है और चारों ओर पीले रंग की रौनक दिखने लगती है। हर साल माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर बसंत पंचमी का पावन पर्व मनाया जाता है। इस साल माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 23 जनवरी की रात 02 बजकर 28 मिनट पर शुरू होगी और 24 जनवरी की रात 01 बजकर 46 मिनट तक रहेगी। चूंकि पंचमी तिथि की उदया तिथि 23 जनवरी को पड़ रही है, इसलिए बसंत पंचमी का पर्व इसी दिन मनाया जाएगा।बसंत पंचमी 2026 का शुभ मुहूर्त देवी सरस्वती की पूजा के लिए इस दिन अच्छा समय सुबह से दोपहर तक रह...