बुलंदशहर, जनवरी 22 -- विद्या, बुद्धि और कला की देवी मां सरस्वती की आराधना का पर्व बसंत पंचमी आज जिले भर में पारंपरिक श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। ऋतुराज बसंत के आगमन के साथ ही प्रकृति में नई चेतना का संचार हो रहा है, जिसका उत्साह जिले में दिखाई दे रहा है। त्योहार को लेकर बुधवार को शहर से लेकर देहात तक के बाजारों में भारी रौनक रही और लोगों ने जमकर खरीदारी की। घरों में मां शारदे की पूजा अर्चना होगी और आसमान पतंगबाजी का नजारा देखने को मिलेगा। पर्व को लेकर लोगों में उत्साह है। बसंत के प्रतीक पीले रंग का आज विशेष महत्व रहेगा लोग पीले वस्त्र धारण कर मां की वंदना करेंगे और घरों में पीले चावल व बूंदी का प्रसाद बांटा जाएगा। सामाजिक संगठनों और धार्मिक संस्थाओं द्वारा जिले भर में जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया गया है जिसकी तैयारियां देर ...