देवघर, जनवरी 24 -- देवघर कार्यालय संवाददाता बसंत पंचमी के पावन अवसर पर द्वादश ज्योतिर्लिंगों में सर्वश्रेष्ठ कामनालिंग बाबा वैद्यनाथ की नगरी शिवमय हो गई। इस विशेष दिन बाबा वैद्यनाथ के तिलकोत्सव की सदियों पुरानी परंपरा का निर्वहन किया गया। परंपरानुसार रात्रि बेला में बाबा वैद्यनाथ को तिलक चढ़ाया गया। सरदार पंडा गुलाब नंद ओझा की उपस्थिति में पुजारी ने बाबा वैद्यनाथ मंदिर गर्भगृह के साथ भगवान लक्ष्मी-नारायण मंदिर के चबूतरा पर परंपरानुसार तिलक चढ़ाया। इस क्रम में विशेष पूजा-अर्चना करने के बाद बाबा वैद्यनाथ को आम्र मंजरी अर्पित किया गया। वहीं भोग के रूप में मालपुआ अर्पण किया गया। उसके बाद गुलाल से बाबा वैद्यनाथ का तिलकोत्सव किया गया। थाल में भरकर लाए गए गुलाल कामनालिंग बाबा वैद्यनाथ पर चढ़ाया गया। उसके बाद भगवान लक्ष्मी-नारायण मंदिर के चबूतरे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.