बसंत नवरात्रि सह चैती दुर्गा पूजा को लेकर गणेशपुर में पूजा समिति का गठन
लातेहार, मार्च 10 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के गणेशपुर गांव में बसंत नवरात्रि सह चैती दुर्गा पूजा धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाने को लेकर ग्रामीणों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से पूजा समिति का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष सुनील कुमार यादव,उपाध्यक्ष प्रितलाल यादव,मनोज प्रसाद,जितेन्द्र कुमार,सचिव अनुप कुमार गुप्ता,उप सचिव संतोष प्रसाद,जगजीवन राम,मनोज राम,सहादेव कुमार कोषाध्यक्ष विष्णु भास्कर को चुना गया। बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने पूजा के सफल आयोजन साफ सफाई,सुरक्षा व्यवस्था,सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की। समिति के सदस्यों ने कहा कि इस वर्ष भी बसंत नवरात्रि सह चैती दुर्गा पूजा पूरे श्रद्धा,भक्ति और उत्साह के साथ मनाई जाएगी। नवनिर्वाचित समिति के पदाधिकारियों ने ग्रामीणों के सहयोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.