लखनऊ, अप्रैल 22 -- लखनऊ विकास प्राधिकरण के सख्त निर्देशों के बावजूद बसंत कुंज का जॉगर्स पार्क की हालत में कोई सुधार नहीं हो सका। बार-बार निरीक्षण के बाद भी पार्क की बदहाली जस की तस बनी रहने पर प्राधिकरण उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने कड़ी कार्रवाई करते हुए संबंधित ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। साथ ही ठेकेदार द्वारा जमा की गई जमानत राशि भी जब्त कर ली गई है। प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने 17 अप्रैल 2026 को जॉगर्स पार्क का निरीक्षण किया। इससे पहले 24 मई 2025 को भी पार्क का निरीक्षण किया गया था और सुधार के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे। यह भी पढ़ें- राष्ट्र प्रेरणा की प्रतिमाएं हर तीन महीने में साफ होंगी इसके बाद पिछले महीने भी निरीक्षण के दौरान खामियों को दूर करने को कहा गया था। बावजूद इसके ठेकेदार द्वारा कोई ठोस काम नहीं किया गया।--...