बसंत का शव गांव आते हीं परिजनों के बीच मची चीख-पुकार
सासाराम, मई 31 -- बिक्रमगंज, हिन्दुस्तान टीम। काराकाट प्रखंड क्षेत्र के कुरूर गांव के 30 वर्षीय बसंत कुमार की शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में मौत के बाद रविवार को उनका शव जैसे ही घर पहुंचा कि परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई। बताया जाता है कि बसंत बाइक से आरा लौट रहे थे। तभी गड़हनी-आयर बलिगांव मार्ग के समीप पीछे से एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मारते हुए कुचल दिया। जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। चालक मौके से फरार हो गया,जबकि गड़हनी पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और ड्राइवर की गिरफ्तारी के लिए छानबीन शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.