बोकारो, मार्च 3 -- सोमवार को सेक्टर 5 स्थित श्री अयप्पा स्कूल में बसंत उत्स्व का आयोजन किया गया। उत्सव के दौरान स्कूल के शिक्षको ने कई होली गीत गाए। इससे पूरा माहौल होलीमय हो गया। बसंत उत्सव में बेहतर करने वाले बच्चो को भी सम्मानित किया गया। श्री अय्यप्पा पब्लिक स्कूल कक्षा 3 से 5 तक के लगभग 17 छात्रों ने पुस्तकालय मैदान में लोक नृत्य की प्रस्तुति दी थी। जिसमें अनामिका झा, अर्पिता घोष, गरिमा सिन्हा, शिल्पा एस व निर्मला पांडेय की अहम भूमिका रही। स्कूल के अध्यक्ष पी राजगोपाल ने कहा कि बच्चों ने न केवल ग्रामीण भारत की सांस्कृतिक समृद्धि को उजागर किया, बल्कि यह एक सार्थक संदेश भी दिया। मौके पर उपाध्यक्ष शशीन्द्रन करात, मोहनन आर नायर, महासचिव ईएस सुसीलन, कोषाध्यक्ष बालाचंद्रन, निदेशक मंडल के सदस्य सुरेश कुमार केए व डॉ सुरेश बाबू सहित अन्य उपस्...