हरिद्वार, मार्च 3 -- देहरादून स्थित लोक भवन में तीन दिनी वसंतोत्सव-2026 के उत्कृष्ट संचालन के लिए ऋषिकुल आयुर्वेद कॉलेज के प्रो. नरेश चौधरी को सम्मानित किया गया। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने उनको प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। वसंतोत्सव के दौरान दर्शकों ने पुष्प प्रदर्शनी को निहारा और लोक भवन को भी करीब से जाना। राज्यपाल ने चौधरी को सम्मानित करते हुए कहा कि हर व्यक्ति अपने मूल दायित्वों का निर्वहन करता है, लेकिन जो सामाजिक समर्पण की भावना से अतिरिक्त जिम्मेदारी भी निभाता है, वह विशेष सम्मान का अधिकारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कृषि मंत्री गणेश जोशी, विधायक खजान दास और सविता कपूर ने भी चौधरी को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...