रांची, मार्च 1 -- रांची, विशेष संवाददाता। बांग्ला सांस्कृतिक कर्मीवृंद की ओर से रविवार को जवाहरलाल नेहरू कला केंद्र, डोरंडा में बसंतोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साहित्य, संगीत और काव्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि बेनी माधव चटर्जी ने बसंत ऋतु का सांस्कृतिक और साहित्यिक महत्व बताया। कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सांस्कृतिक एकता और सृजनात्मकता को बढ़ावा देते हैं। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के क्रम में लिली मुखर्जी, अपराजिता भट्टाचार्य, मोऊ, अपरूपा चौधुरी, सुचित्रिता सेनगुप्ता और प्रणोति लाहिड़ी की टीम ने नौ कवियों के गीतों की सामूहिक प्रस्तुति दी। मधुर स्वरों और सुरमयी धुनों से सजे इन समूह गीतों ने बसंत के सौंदर्य को जीवंत कर दिया। इसके अलावा गर्गी घोषाल, बिपाशा भट्टाचार्य, रीता डे, अनुपम चौधुरी और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.