बसंती दुर्गा पूजा 28 मार्च तक, पूजा-अर्चना का कार्यक्रम जारी
जमशेदपुर, मार्च 25 -- जमशेदपुर। विशुद्ध सिद्धांत पंजिका के अनुसार इस वर्ष बसंती दुर्गा पूजा का आयोजन 24 से 28 मार्च 2026 तक किया जाएगा। 24 मार्च को महाषष्ठी के दिन देवी का आमंत्रण एवं अधिवास होगा तथा शाम 7:30 बजे उद्घाटन संगीत आयोजित किया जाएगा। 25 मार्च को महासप्तमी पर नवपत्रिका स्नान, स्थापना और पूजा प्रारंभ होगी। 26 मार्च को महाअष्टमी पूजा, संधि पूजा, पुष्पांजलि और भोग वितरण किया जाएगा। 27 मार्च को महानवमी के अवसर पर विशेष पूजा और प्रसाद वितरण होगा। 28 मार्च को दशमी पूजा के बाद दोपहर में सुवर्णरेखा नदी में प्रतिमा विसर्जन तथा मंडप में शांति व विजया सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.