चक्रधरपुर, मार्च 19 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। बसंती चैती दुर्गा पूजा को लेकर गुरुवार को टाउन काली मंदिर पूजा समिति द्वारा कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा सुबह में चक्रधरपुर टाउन काली मंदिर से निकल कर थाना नदी मुक्तिनाथ घाट पहुंचेगी। जहां कलश में जलभर कर विधिवत पूजा अर्चना होगी। पूजा अर्चना के बाद कलश टाउन काली मंदिर पहुंचेगी। जिसके बाद विधिवत पूजा के बाद कलश स्थापना के साथ मंदिर परिसर में पूजा अर्चना शुरु हो जागएा। इसके अलाव चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय स्थित दुर्गा मंदिर में भी विधिवत पूजा अर्चना की जाएगी। 24 मार्च को महाषष्ठी का त्योहार मनाया जाएगा। जबकि 25 मार्च को महा सप्तमी, 26 मार्च को महा अष्टमी, 27 मार्च को महा नवमी तथा 28 मार्च को विजयदशमी के दिन संध्या सात बजे प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.