मथुरा, जनवरी 24 -- बसंत पंचमी पर शाह बिहारी मंदिर में बसंती कमरा देखने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने बसंती कमरे में सतरंगी रोशनी के मध्य स्वर्ण सिंहासन पर विराजमान ठा. राधारमण लाल के दर्शन कर पुण्यलाभ अर्जित किया। टेढ़े खंभे के नाम से विख्यात शाह बिहारी मंदिर में बसंती कमरा दर्शनार्थियों के लिए वर्ष में केवल दो बार श्रावण माह में रक्षाबंधन एवं बसंत पंचमी पर दो-दो दिन के लिए खोला जाता है। बसंती कमरा की छटा देखने के लिए शुक्रवार को प्रातः से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। विदेशी झाड़-फानूस और विद्युत उपकरणों से सतरंगी रोशनी तथा दर्पण की भव्य सजावट से जगमग बसंती कमरा की अत्यंत मनोहारी आभा सभी को मंत्रमुग्ध कर रही थी। साथ ही स्वर्ण सिंहासन पर विराजमान ठा. राधारमण जू की पोशाक के साथ-साथ बसंती रंग का ही संपूर्ण श्रृंगार भक्तों को अपनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.