रुद्रपुर, मार्च 8 -- दिनेशपुर, संवाददाता अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस प निकटवर्ती बसंतीपुर गांव में महिलाओं के सम्मान में एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई।रविवार को मदर इंडिया ग्लोबल स्कूल के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में समाजसेवी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता शंकर चक्रवर्ती मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न खेलकूद गतिविधियां कराई गईं। स्कूल प्रबंधक एजे बटसर ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य महिलाओं को सम्मान देना और उन्हें समाज में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। वहीं खटोला में एक्शन एड के बैनर तले जागरूकता अभियान भी चलाया गया। हीरा जंगपांगी ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए, ताकि समाज में वे पुरुषों के साथ समानता के साथ आगे बढ़ सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...