गोड्डा, फरवरी 27 -- तस्वीर संख्या 04 मौके पर आयोजन समिति के सदस्य। गोड्डा। बसंतराय प्रखंड मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक तालाब के पश्चिमी छोर पर 8 मार्च से 14 मार्च तक सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार, वैदिक मंत्रोच्चार, हवन और पूजा-अर्चना के साथ भूमि पूजन संपन्न हो चुका है, जिसके बाद क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बन गया है। आयोजन की विशेष बात यह है कि पावन धाम वृंदावन से चल कर कथा वाचिका राधा किशोरी जी बसंतराय पधार रही हैं। उनके श्रीमुख से सात दिनों तक श्रद्धालु भागवत कथा का रसपान करेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत 8 मार्च को भव्य कलश शोभा यात्रा से होगी, जो ऐतिहासिक तालाब से भ्रमण करते हुए कथा स्थल पर पहुंचेगी। समिति ने बताया कि कथा स्थल पर भव्य पंडाल, आकर्षक सजावट, पेयजल, सुरक्षा और प्रसाद की समुचित ...