गोड्डा, जनवरी 29 -- बसंतराय। प्रतिनिधि बसंतराय प्रखंड मुख्यालय स्थित मदरसा अरबिया इस्लामिया खुर्द सखी में गुरुवार को 50 बेड वाले छात्रावास भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। शिलान्यास झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री संजय प्रसाद यादव ने नारियल फोड़कर विधिवत रूप से किया। इस अवसर पर बताया गया की छात्रावास भवन का निर्माण 2 करोड़ 95 लाख 77 हजार रुपये की लागत से किया जाएगा। शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा की छात्रावास के निर्माण से मदरसा में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को आवासीय सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे उनकी शिक्षा में निरंतरता आएगी और बाहर से आने वाले विद्यार्थियों को विशेष लाभ मिलेगा। राज्य सरकार शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.