बसंतराय में दो दर्जन सरकारी चापाकल खराब
गोड्डा, मई 22 -- बसंतराय। बसंतराय प्रखंड क्षेत्र के कैथपुरा पंचायत सहित आसपास के इलाकों में सरकारी चापाकलों की बदहाल स्थिति लोगों की परेशानी का कारण बन गई है। कैथपुरा के पचुआकित्ता गांव इकबाल काजी घर के समीप सरकारी चापाकल लंबे समय से खराब पड़े हुए हैं। भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट गहराने लगा है और ग्रामीणों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
चापाकलों की खराब स्थिति चापाकलों की मोरम्मती नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है की सरकारी चापाकल गांव में लोगों के लिए पीने के पानी का मुख्य सहारा हैं, लेकिन कई स्थानों पर चापाकल महीनों से खराब पड़े हैं। इसके कारण लोगों को काफी दूर जाकर पानी लाना पड़ रहा है। खासकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का आरोप है की कई बार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.