गोड्डा, अप्रैल 12 -- बसंतराय। बसंतराय प्रखंड मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक बसंतराय तालाब किनारे लगने वाले बिसुआ मेला की बंदोबस्ती प्रक्रिया शनिवार को संपन्न हो गई। इस वर्ष मेला की बंदोबस्ती Rs.9.3 लाख की उच्चतम बोली पर की गई, जो पिछले वर्षों की तुलना में अधिक मानी जा रही है। नीलामी प्रक्रिया प्रखंड कार्यालय के सभागार में पारदर्शी तरीके से आयोजित की गई, जिसमें कुल तीन लोगों ने हिस्सा लिया। मेला बंदोबस्ती के लिए प्रमोद यादव, रामधारी पंडित और शहबाज आलम ने रजिस्ट्रेशन कराया था। प्रतिस्पर्धी बोली के बीच अंततः प्रमोद यादव ने सबसे अधिक बोली लगाकर मेला का ठेका अपने नाम किया। नीलामी के दौरान गोड्डा के एसी प्रेमलता मुर्मू, एसडीओ वैद्यनाथ उरांव, अंचलाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री मरांडी सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। पूरी प्रक्रिया अधिकारियो...