गोड्डा, मार्च 1 -- बसंतराय। प्रतिनिधि। बसंतराय थाना परिसर में होली एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमान मरांडी ने की। उन्होंने दोनों पर्वों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी दी और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। मौके पर होली पर्व से संबंधित गाइडलाइन पर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस निरीक्षक विष्णु देव चौधरी ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो या संदेश साझा न करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह से शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तत्पर है। साथ ही उन्होंने बताया कि त्योहारों के दौरान डीजे पर प्रतिबंध रहेगा। किसी भी तरह का सूचना प्रशासन को दें। बैठक में थाना प्रभारी रामदेव वर...