भागलपुर, मार्च 25 -- पीरपैंती प्रखंड स्थित हरिणकोल पंचायत के बसंतपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नवीनीकरण के उपरांत उसका औपचारिक हस्तांतरण समारोह आयोजित हुआ। यह नवीनीकरण कार्य अदाणी फाउंडेशन द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व पहल के तहत किया गया है, जिसका उद्देश्य क्षेत्र में स्वास्थ्य अवसंरचना को सुदृढ़ करना और ग्रामीणों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में पीरपैंती के बीडीओ अभिमन्यु कुमार, पीरपैंती थाना प्रभारी पंकज राउत, रेफरल अस्पताल पीरपैंती के प्रभारी डॉ. छोटेलाल, हरिनकोल के मुखिया दीपक सिंह आदि एवं अदाणी फाउंडेशन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस नवीनीकरण से स्थानीय लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी और दूर-दराज के मरीजों को भी लाभ मिलेगा। अदाणी फाउंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.