महाराजगंज, फरवरी 5 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। मिठौरा बलाक के बसंतपुर व हरिहरपुर में नवनिर्मित विवाह भवन का सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने लोकार्पण किया। पूजन-अर्चन के बीच लोकार्पण अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि रामहरख गुप्ता व जिला महामंत्री ओमप्रकाश पटेल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। विवाह भवनों के बन जाने से लोगों को बहुत सहूलियत होगी। विधायक ने कहा कि विकास एक सतत प्रक्रिया है, जो कभी रुकती नहीं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। सरकार का लक्ष्य है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। इसी क्रम में आज ग्राम सभा बसंतपुर और हरिहरपुर ग्राम सभा को यह आधुनिक विवाह भवन समर्पित किया गया है, जो ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग थी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.