सीवान, जून 3 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। बसंतपुर थाना क्षेत्र के कोड़र गांव के समीप सीएसपी संचालक से हुई लूट मामले में स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज करायी गयी है।

लूट का विवरण गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के सरारी बेलासटोला निवासी सीएसपी संचालक पप्पू कुमार यादव ने इस मामले में आवेदन दिया है। पुलिस को बताया है कि वह शहरकोला में स्टेट बैंक का मिनी ब्रांच चलाता है। सोमवार की दोपहर करीब 2.10 बजे वह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा से दो लाख तीस हजार रुपये की निकासी कर पिठ्ठू बैग में कुल 2 लाख 52 हजार 700 रुपये लेकर बाइक से शहरकोला ब्रांच पर जा रहा था। इस दौरान कोडर में बुलेट एजेंसी से 50 मीटर आगे एक बाइक पर दो सवार ओवरटेक करते हुए आगे निकले।

घटना का अंजाम अपराधियों द्वारा रोकने का इशारा करने पर वह नहीं रुका इसके बाद बाइक सवार एक अपराधी अपने हाथ में पिस्टल ल...