सीवान, फरवरी 23 -- बसंतपुर,एक संवाददाता। थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार पर नकेल कसने के लिए बसंतपुर पुलिस ने रविवार को विशेष अभियान चलाकर होटल, रेस्टोरेंट और अन्य संदिग्ध ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। अभियान के दौरान शांति मोड़ के समीप एक महिला धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके पास से शराब बरामद होने की पुष्टि की है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जिले में चल रहे सघन मद्य निषेध अभियान के तहत रविवार को दिनभर अलग-अलग टीम बनाकर कार्रवाई की गई। इस दौरान बाजार क्षेत्र के कई छोटे-बड़े होटल, ढाबा व रेस्टोरेंट में तलाशी ली गई। पुलिस की अचानक कार्रवाई से व्यवसायियों में हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि अवैध शराब के धंधे में संलिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आमलोगों से भी अपील की कि यदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.