सीवान, अप्रैल 2 -- लकड़ी नबीगंज(सीवान), एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के परौली बली टोला के समीप सोमवार को हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान बसंतपुर थाना क्षेत्र के हरायपुर गांव निवासी सुनील कुमार राम की 38 वर्षीया पत्नी पुतुल देवी के रूप में हुई है। इस दर्दनाक घटना के बाद पीड़ित परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। तेज रफ्तार से आ रहे वाहन की चपेट में आई बताया गया है कि पुतुल देवी सोमवार की शाम करीब पांच बजे अपने मायके परौली से ससुराल हरायपुर लौट रही थीं। इसी दौरान जैसे ही वह परौली बली टोला के समीप पहुंचीं, तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.