सीवान, मई 30 -- सीवान। तेज हवाओं व बारिश से विशेषकर आम के फल को काफी नुकसान पहुंचा है। आम के छोटे फल यानि कि मंजर के बाद वाले टूटकर गिर पड़े हैं। जिससे किसानों को भारी आर्थिक क्षति का आकलन किया जा रहा है। मौसम में आए भारी बदलाव व बारिश का असर खेती-किसानी पर मिला-जुला पड़ा है। भारी बारिश व तेज हवाओं से लत्तर वाली मौसमी सब्जी लौकी, नेनुआ, सतपुतिया व भिंडी को नुकसान पहुंचा है। खेत में पानी जमा होने से सब्जियों की फसल प्रभावित हुई है। हालांकि प्री-मानसून बारिश से धान का बिचड़ा की तैयारी व मक्के की फसल को काफी फायदा मिलने की बात कही जा रही है। तापमान में गिरावट से किसानों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। यह भी पढ़ें- बसंतपुर में दस प्रतिशत आम की फसल को नुकसान आम के फलों को नुकसान उप निदेशक सारण प्रमंडल सह सहायक निदेशक उद्यान विपिन कुमार पोद्वार ...