सीवान, मार्च 10 -- बसंतपुर,एक संवाददाता। नगर पंचायत बसंतपुर में व्यावसायिक एवं घरेलू कर के निर्धारण और वसूली को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। आम नागरिकों का आरोप है कि बिना पर्याप्त बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराए ही नगर पंचायत द्वारा कर वसूली की सूचना दी जा रही है, जो न्यायोचित नहीं है। स्थानीय लोगों ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में कई आवश्यक सुविधाओं का अभाव है, इसके बावजूद कर वसूली का दबाव बनाया जा रहा है, जिससे आम लोगों में भय और असंतोष का माहौल है। नागरिकों ने विभाग से इस निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में उचित निर्णय नहीं लिया गया तो नगर पंचायत बसंतपुर के नागरिक बाध्य होकर व्यापक जन आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे और जरूरत पड़ने पर न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाएंगे। इस मौके पर बबलू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.