रामगढ़, मई 2 -- केदला, निज प्रतिनिधि। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान शिव की उपासना का पर्व मंडा पूजा बसंतपुर में शनिवार को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। इस मौके पर 101 शिव भक्तों ने दहकते अंगारों पर चलकर भक्ति का कठिन परीक्षा दिया। वहीं मौके पर रात्री में मेला का आयोजन किया गया। जिसका उदघाटन मुखिया सरीता देवी, पंसस विशुन करमाली, उप मुखिया नरेश कुमार महतो, राजलाल महतो ने संयुक्त रुप से फीता काट कर किया। मौके पर पुरुलिया से आये महिला कलाकारों ने आकर्षक छऊ नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का भरपुर मनोरंजन किया।मंडा मेला की रात्री में आचार्य उमेश पाण्डेय ने मुख्य पूजारी नांदो महतो, सीताराम महतो, नरेश गंझू, नुनू ठाकुर, छोटन ठाकुर से नवग्रह पूजा, मंडा दागना, सांड़ दागना, खटनी-खटना, निशाजल, फूलकाठी कार्यक्रम को संपन्न कराया। यह भी पढ़ें- हुरहु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.