बसंतपुर नप में वीरेश, निशा व चंदा ने ने मारी बाजी
सीवान, मई 30 -- बसंतपुर, ए.सं। नगर पंचायत बसंतपुर मुख्यालय स्थित सभागार भवन में शुक्रवार को सशक्त स्थायी समिति के गठन को लेकर चुनाव कराया गया। चुनाव को लेकर पूरे दिन गहमागहमी का माहौल बना रहा। चुनाव में वार्ड पार्षद संख्या-10 के वीरेश राम ने वार्ड पार्षद संख्या-3 के कृष्ण सिंह को पराजित कर जीत हासिल की। वहीं, वार्ड पार्षद संख्या-6 की निशा देवी एवं वार्ड पार्षद संख्या-4 की चंदा देवी निर्विरोध निर्वाचित घोषित की गईं। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। निर्वाचित सदस्यों को पदाधिकारियों ने प्रमाण पत्र प्रदान किया। सभागार भवन में जनप्रतिनिधियों व समर्थकों की काफी भीड़ जुटी रही। यह भी पढ़ें- बसंतपुर नप में वीरेश, निशा व चंदा ने ने मारी बाजी यह भी पढ़ें- बसंतपुर नगर पंचायत की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.