सीवान, फरवरी 27 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। बसंतपुर थाना का गुरुवार को एसपी पूरन कुमार झा ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों का संधारण, मालखाना, हाजत व लंबित कांडों की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। एसपी ने अनुसंधान कार्य में तेजी लाने, लंबित वारंट व कुर्की के निष्पादन में सक्रियता बढ़ाने व गश्ती व्यवस्था को और सुदृढ़ करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में थाना के विभिन्न शाखाओं का अवलोकन कर आवश्यक सुधार के निर्देश भी दिए गए। कांडों के निष्पादन में ससमय कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। आगामी होली पर्व को देखते हुए एसपी ने थाना क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। संवेदनशील स्थलों की पहचान कर यहां पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती करने, असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने व अवैध शराब...