बरेली, दिसम्बर 14 -- ब्लॉक मझगवां के गांव बसंतपुर के राजकीय स्कूल में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ ग्राम प्रधान महिपाल सिंह यादव ने दीप प्रज्वलन कर किया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह में खेलकूद, वाद विवाद, लोक नृत्य, गायन, रंगोली ,नाटक, निबंध प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार दिए गए। प्रधानाध्यापक डॉ. संगीता पाल ने विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में रुचि सिंह, विभा, डॉली डी सिंह का विशेष सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.