सीवान, मार्च 13 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। पुलिस ने नौ मार्च को बसंतपुर थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार स्थित अरुण ज्वेलर्स में हुए लूटकांड का गुरुवार को खुलासा करने का दावा किया है। इस मामले में एक महिला, एक नाबालिग सहित कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवकों में स्थानीय थाना क्षेत्र के बगहा निवासी तेज नारायण सिंह का पुत्र अजीत उर्फ रामू, बरवा कला निवासी धर्मदेव पासवान का पुत्र अभिषेक पासवान व बड़हरिया थाना क्षेत्र के सदरपुर निवासी अयोध्या शर्मा का पुत्र सनोज कुमार हैं। पुलिस ने इनके पास से लूट का कुछ सामान भी बरामद किया है। सभी से पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारी मिली है। इस घटना में शामिल अन्य युवकों की तलाश की जा रही है। एसपी पूरन कुमार झा ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि लूटकांड के बाद पुलिस की कई टीमें काम कर रही थीं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.