मेरठ, मार्च 30 -- अपर गन्ना आयुक्त (समितियां) डॉ. वीबी सिंह ने सोमवार को मेरठ मंडल में बसंतकालीन गन्ना बुआई लक्ष्य और गन्ना प्रजाति को-0238 के विस्थापन की समीक्षा बैठक की। जिसमें उन्होंने निर्देश दिए कि बसंतकालीन गन्ना बुआई लक्ष्य हर हाल में पूरा करें। इसके अलावा बुलंदशहर और मेरठ में क्षेत्र भ्रमण कर गन्ना किसानों से बात भी की। डॉ. वीबी सिंह ने कहा कि वैज्ञानिक तरीकों एवं आधुनिक तकनीकों से गन्ना किसान खेती की नई इबारत लिख रहे हैं। ठोस रणनीति और बेहतर प्रबंधन से ही बसंतकालीन गन्ना बुवाई का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। गन्ना समीक्षा बैठक में रोग एवं कीटों के प्रति संवेदनशील किस्म को.0238 के स्थान पर उन्नतशील गन्ना प्रजातियों के विस्तार को गति देने के निर्देश दिए। गन्ना बुवाई में देरी से बचने के लिए महिला स्वयं सहायता समूहों की उन्नत किस्मो...