मेरठ, अप्रैल 12 -- पांडव नगर स्थित गन्ना भवन सभागार में उप गन्ना आयुक्त राजीव राय ने बसंतकालीन गन्ना बुवाई की समीक्षा की। राय ने मेरठ मंडल के सभी चीनी मिलों को बसंतकालीन गन्ना बुआई में किसानों की मदद करने के साथ ही लक्ष्य को पूरा कराने में सहयोग करने के निर्देश दिए हैं। राजीव राय ने कहा कि बसंतकालीन गन्ना बुवाई के लिए गन्ना विभाग कर्मी और चीनी मिल कर्मचारी किसान कल्याण की भावना के साथ विकास कार्यों में तेजी लाते हुए कार्य करें। समीक्षा में पाया गया कि परिक्षेत्र की चीनी मिलों द्वारा बीज आरक्षण के लिए प्राविधानित बजट 521.30 लाख के सापेक्ष 152.81 लाख बीज आरक्षण के लिए अग्रिम के रूप में परिक्षेत्र के गन्ना किसानों को वितरित कर दिया गया है, जोकि लक्ष्य के सापेक्ष लगभग 30 प्रतिशत है। इस प्रकार बंसतकालीन गन्ना बुवाई के लिए आवंटित लक्ष्यों 1,71,...