अमरोहा, फरवरी 20 -- जिले में बसंतकालीन गन्ना बुआई सत्र 2025-26 के लिए गन्ना विकास विभाग ने विशेष कंट्रोल रूम की स्थापना की है। कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 05922-253220 है, जिसके माध्यम से किसान बीज उपलब्धता, उन्नत प्रजातियों, रोपण तकनीक समेत अन्य तकनीकी जानकारी ले सकेंगे। कंट्रोल रूम का शुभारंभ गुरुवार को उप गन्ना आयुक्त ने किया। उन्होंने जिले में गन्ना विकास विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रमों, किसान हित में किए जा रहे प्रयासों व बसंतकालीन बुआई की तैयारियों पर संतोष जताया। निर्देशित किया कि बसंतकालीन गन्ना बुआई लक्ष्य के अनुरूप एवं समयबद्ध ढ़ंग से पूर्ण कराई जाए। प्रमाणित एवं गुणवत्ता युक्त बीज का ही उपयोग किया जाए। उन्नत प्रजातियों का प्रसार करें। बताया कि कंट्रोल रूम के माध्यम से किसानों समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाएगा। डीसीओ मनोज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.