बवाल में वांछित तौकीर के करीबी साजिद की खुली हिस्ट्रीशीट
बरेली, जून 12 -- बवाल में वांछित मौलाना तौकीर रजा के करीबी 15 हजार के इनामी साजिद सकलैनी समेत 16 शातिर अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। इनमें रिषभ ठाकुर समेत हत्या, लूट, चोरी एवं अन्य वारदातों को शामिल करने वाले अपराधी हैं। शातिर अपराधियों पर पुलिस द्वारा शिकंजा कसने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में बारादरी के मोहल्ला चक महमूद निवासी शातिर अपराधी साजिद सकलैनी समेत 16 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। साजिद सकलैनी 26 सितंबर 2025 को हुए बवाल के दस मुकदमों का आरोपी है और आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा का करीबी है। मौलाना तौकीर समेत 80 से ज्यादा आरोपी जेल जा चुके हैं लेकिन साजिद सकलैनी कानूनी दांव-पेंच के चलते अब भी वांछित चल रहा है। उसके खिलाफ कुल 17 मुकदमे दर्ज हैं और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है。 यह भी पढ़ें- बवाल में वांछ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.