बवाल के आरोपियों पर पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई
बरेली, जून 2 -- बरेली। रोहली टोला के शारिक अब्बासी ने विवेचक पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। शारिक का कहना है कि उन्होंने 26 सितंबर 2025 को हुए बवाल के आरोपी साजिद सकलैनी, रहीस, भूरा और शमशाद आदि पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मगर विवेचक इसमें निष्पक्ष कार्रवाई नहीं करके आरोपियों का नाम निकालने का प्रयास कर रहे हैं क्योंकि साजिद सकलैनी के घर-परिवार में उनका आना-जाना है। उन्होंने एसएसपी से निष्पक्ष जांच कराकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.