बवाल करने में 39 नामजद सहित 250 अज्ञात पत्थरबाजों पर केस
मऊ, जून 21 -- घोसी (मऊ), हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत हाजीपुर के पिढवल मोड़ पर शनिवार की शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत के बाद ग्रामीणों द्वारा किये गये चक्का जाम को हटाने के दौरान पुलिस पर पथराव करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने 39 नामजद एवं अज्ञात पत्थरबाजों पर हत्या के प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा डालने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत पिढवल क्षेत्र के सेमराडाड निवासिनी शांति देवी उम्र 70 पत्नी नगीना चौहान शुक्रवार की शाम अपने घर से पिढवल मोड पर सब्जी लेने के लिये जा रही थी। उक्त बुजुर्ग महिला शुक्रवार की शाम करीब सवा चार बजे ज्योंही वाराणसी गोरखपुर नेशनल हाईवे के डिवाइडर पर चढ़कर सड़क पार कर रही थी एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.