मैनपुरी, मार्च 8 -- होली के दिन अंगोथा गांव में हुई मारपीट और फायरिंग की घटना के मामले में दूसरे पक्ष की तहरीर पर भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस पक्ष ने एसपी से मुलाकात कर शिकायती पत्र दिया था। एसपी के निर्देश पर दूसरे पक्ष का मुकदमा दर्ज करने के बाद कोतवाली पुलिस जांच में जुट गई है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चित्तरपुर निवासी रामादेवी पत्नी रमेश चंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर जानकारी दी कि 4 मार्च को होली के दिन उसका पुत्र संदीप अपने दोस्तों के साथ मंदिर के पुजारी को प्रसाद देने जा रहा था। रास्ते में अंगोथा गांव में डीजे बज रहा था। उसने निकलने के लिए रास्ता मांगा तो दबंगों ने उसे घेर लिया और उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। कुल्हाड़ी से उसका सिर फाड़ दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर गांव के लोग उसे बचाने पहुंचे तो आरोप...