नई दिल्ली, मार्च 8 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। बवाना इलाके में रविवार सुबह स्कूटी सवार युवक पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उसकी हत्या कर दी। मृतक की पहचान 24 वर्षीय भूपेंद्र डबास के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार भूपेंद्र डबास अपने परिवार के साथ पूंठ खुर्द गांव में रहता था। रविवार सुबह वह स्कूटी से घर से निकला था। जब वह गांव के बाहर राज वाटिका के पास पहुंचा, तभी हमलावरों ने उस पर करीब छह राउंड फायरिंग कर दी। गोली लगने से भूपेंद्र मौके पर ही गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ पड़े भूपेंद्र को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उ...