नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- नई दिल्ली, का.सं.। बवाना विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने रोहिणी सेक्टर-24 के विभिन्न पॉकेट में सड़क और नाली निर्माण से जुड़ी सात परियोजनाओं का एक साथ शुभारंभ किया। इन कार्यों को मुख्यमंत्री विकास फंड के तहत दिल्ली नगर निगम द्वारा कराया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूती मिलेगी और स्थानीय निवासियों को बेहतर जीवन स्तर मिल सकेगा। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य तय समय सीमा में और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...