नई दिल्ली, मार्च 27 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। बवाना गैंगवार में शामिल एक नाबालिग समेत चार बदमाशों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद दबोचा, जिनके पास से दो पिस्टल बरामद हुईं। डीसीपी संजीव कुमार यादव के अनुसार, 19 मार्च को हरेवली गांव में रवि भारद्वाज की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमले में उनके पिता, भांजा और एक पड़ोसी भी घायल हुए थे। मामले में हत्या और हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान एक संदिग्ध मोबाइल नंबर के जरिए चैतन्य को पकड़ा गया। पूछताछ में सामने आया कि वह टिल्लू गैंग से जुड़े दीपक पक्ष्मा और हिम्मत चीकू के संपर्क में था और सोशल मीडिया के जरिए हमलावरों को सूचना दे रहा था। उसने ही घटनास्थल पर रवि की पहचान कराई थी। पुलिस ने सूचना के आधार पर रोहिणी स...