नई दिल्ली, जून 12 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। बाहरी दिल्ली के बवाना क्षेत्र के यातायात जाम को कम करने के लिए दिल्ली सरकार और पीडब्ल्यूडी कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर कार्य कर रहा है। बवाना डीकंजेशन प्लान के तहत प्रस्तावित एलिवेटेड रोड के लिए सलाहकार की नियुक्ति की जाएगी। इसमें विस्तृत व्यवहार्यता अध्ययन व ट्रैफिक सर्वे भी किया जाएगा। साथ ही, अलाइनमेंट प्लानिंग और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसके अलावा एलिवेटेड रोड के प्रारंभिक डिजाइन को भी बनाया जाएगा। कंसल्टेंट को रखने के लिए 3,94, 66, 000 रुपये की प्रशासनिक मंजूरी दी गई है। ऐसे में आने वाले समय में लोगों को यहां जाम से राहत मिल सकती है। बता दें कि यहां भारी वाहनों के चलने से अक्सर यातायात जाम की समस्या बनी रहती है। इसमें प्रस्तावित एलिवेटेड रोड का डिजाइन भी तैयार किय...