ललितपुर, जून 20 -- ललितपुर। थाना सौंजना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत उल्दनाकलां में घर के बाहर बैठे तीन लोग बवंडर की चपेट में आकर बेहोश हो गए। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से तीनों लोगों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है। थाना सौंजना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत उल्दनाकलां में 60 वर्षीय उमराव लोधी पुत्र नथू लोधी, उनकी पत्नी 54 वर्षीय प्रीतमबाई तथा बहू सविता अपने घर के बाहर बैठी थीं। इसी बीच गोल घूमते हुए तेज हवा का एक बवंडर ने उसको अपनी चपेट में ले लिया। घटना के कुछ ही देर बाद तीनों की तबीयत बिगड़ने लगी और वह बेहोश होकर गिर गए। तीनों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गरम है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...