अलीगढ़, मार्च 25 -- श्री राम कथा समिति गभाना द्वारा आयोजित श्री राम कथा का रावण वध के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ समापन गभाना, संवाददाता। कस्बा के लक्ष्मीराज इंटर कॉलेज के सामने मैदान में श्री राम कथा समिति गभाना द्वारा आयोजित श्री राम कथा का समापन मंगलवार शाम को हो गया। कथा के अंतिम दिन रावण वध प्रसंग का मंचन किया गया, जिसके साथ ही यह धार्मिक आयोजन भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।कथा वाचक अतुल कृष्ण भारद्वाज ने रावण वध का प्रसंग प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि रावण अत्यंत विद्वान और शक्तिशाली था, लेकिन अपने अहंकार के कारण उसका विनाश हुआ। अहंकार ही रावण के पतन और उसके कुल के नाश का मुख्य कारण बना। कथा वाचक अतुल कृष्ण भारद्वाज ने श्रद्धालुओं से भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्...