बल्लोखास का रहने वाला था सतभरिया हादसे में मृत मजदूर
महाराजगंज, जून 1 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। शनिवार की शाम सतभरिया के पास हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले मजदूर की पहचान हो गई है। वह घुघली थाना क्षेत्र के बल्लोखास का रहने वाला था।शनिवार की शाम महराजगंज से मजदूरी कर साइकिल से यह मजदूर लौट रहा था। सतभरिया के पास किसी वाहन ने उसे रौंद दिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि मजदूर के शव के चिथड़े बिखर गए और उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी। बाद में मजदूर के शव की पहचान उसके पुत्र ने की। कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि घटना के बाद उसके परिजन जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी पहुंचे। परिजन ने शव की पहचान की। बताया कि घुघली थाना क्षेत्र के बल्लोखास निवासी छांगुर पुत्र हंसराज शनिवार को मजदूरी करके साइकिल से घर जा रहा था। अभी वह सतभरिया के पास पहुंचा था कि किसी अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। हादसे के बाद वाहन चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.