कोलकोता, मार्च 4 -- टी20 क्रिकेट में एडेन मारक्रम ने इतनी उम्दा बल्लेबाजी कभी नहीं की, जितनी इस टी20 विश्व कप में कर रहे हैं। इसके लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम के कप्तान ने अलग तैयारी की है। मारक्रम ने बताया है कि उन्होंने अपने दिमाग को कुछ इस तरह से तैयार किया है कि बल्लेबाजी के दौरान उनके भीतर का 'कप्तान' खामोश रहे। कप्तान के तौर भी वे इस टूर्नामेंट में सफल रहे हैं और लगातार सात मैच जीत चुके हैं। टूर्नामेंट में अब तक 176 के स्ट्राइक रेट से 268 रन बना चुके मारक्रम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले कहा, ''मैं इतने साल से इस द्वंद्व से जूझता रहा हूं। बल्लेबाजी करते समय सिर्फ बल्लेबाज रहूं, लेकिन एक कप्तान के तौर पर आप हमेशा टीम को लेकर सोचते हैं और पूरा फोकस अपने प्रदर्शन पर नहीं रहता, लेकिन टी20 विश्व कप से मैं थोड़ा बहुत सीख गया हूं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.