बरेली, मार्च 20 -- शीशगढ़। गांव बल्ली में श्रीमद्भागवत कथा का प्रारंभ गुरुवार को कलश यात्रा निकालकर किया गया। इसमें सैकड़ों भक्तगण मौजूद रहे। महिलाओं और बच्चियों ने कलश उठाए। कथास्थल पर कथा व्यास ममता ने कहा मनुष्य को भागवत कथा का रसपान जरूर करना चाहिए। कलयुग में भगवान की कृपा ही सहारा है। भागवत कथा श्रवण से दोष व पाप का निवारण होता है। कलशयात्रा में सूरज गंगवार,मोती राम मौर्य, सुनील,सेवाराम आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...